दिल्ली से नेपाल जाने के लिए आए क्रियाकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। परिजनों का क्रियाकर्म कर रहा एक परिवार दिल्ली से रविवार को झूलाघाट पहुंचा। परिवार के लोगों को सीमा पुल खुलने तक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। बैतड़ी जिले के सुनर्या वार्ड संख्या तीन भैनोला के कुछ लोग दिल्ली आजाजदुर में ट्रांसपोर्ट में काम करते है। 13 मई को राजेंद्र भट्ट के पिता का नेपाल में स्वर्गवास हो गया। तभी से राजेंद्र और चचेरा भाई तारा दत्त भट्ट अपने पिता की क्रिया कर रहे है। नेपाल में परिजनों ने पिता के देहांत की सूचना बैतड़ी के सीडीओ को दी। बैतड़ी प्रशासन की सूचना पर पिथौरागढ़ प्रशासन ने दोनों के साथ ही परिवार के डंबर भट्ट और महादेव भट्ट को गाड़ी बुक कर झूलाघाट बुलाया। झूलाघाट पहुंचने की सूचना दोनों देशों के अधिकारियों को देने के बाद सभी के लिए फल और राशन उपलब्ध करा दिया है। दोनों देशों की सहमति पर सभी लोगों को नेपाल भेजा जाएगा। (संवाद)