24jjrp17- राजकीय कॉलेज बिरोहड़ के विजेता विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत : कॉलेज
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ‘मैं नहीं, आप—द स्पिरिट ऑफ एनएसएस’ तथा ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ विषय रखे गए। प्रथम विषय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुसुम ने प्रथम और कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे विषय में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं जिया, आंचल व कोमल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजेश व अमित शामिल रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा व सामुदायिक सहभागिता पर व्याख्यान दिया गया।