फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: जिला किसान कांग्रेस ने कृषि बिजली दरें और धान की एकमुश्त राशि दिए जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jun 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

जिला किसान कांग्रेस द्वारा कृषि बिजली दरें धान की एकमुश्त राशि दिए जाने और 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिला किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने बड़ी संख्या में राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रमुख कृषक अधिकार आंदोलन करते हुए 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं,इस 10 सूत्री मांगों में प्रदेश के छोटे व सीमांत किसानों की बदहाली,खाद बीज संकट,कृषि बिजली दर,धान की राशि और अन्य मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया और बड़ी संख्या में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के दिशा निर्देश अनुसार जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्यों ने कृषक आंदोलन करते हुए राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं,जिसमें 10 सूत्री मांगों को पूरे किए जाने की मांग की गई है और मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन दिया गया,जिसमें प्रदेश के छोटे व सीमांत किसानों की बदहाली,खाद बीज संकट,डीजल की किल्लत,कृषि बिजली दरें,धान की एकमुश्त राशि लंबित विभागीय अनुदान और अन्य मांगों को लेकर जल्द से जल्द पूरा किए जाने यह ज्ञापन सौंपा गया हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर यह ज्ञापन दिया गया,इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और जिला किसान के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

.

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें