फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत किया गया गया हमला : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
साजिश के तहत किया गया गया हमला : राकेश टिकैत
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के मदनपुर गांव में मंगलवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से किसान नेता नेता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही एक दिन पहले बेंगलुरु में स्याही फेंकने के मामले में उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन

मुंडाखेड़ा चौराहा पर किसान नेता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उनको फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मदनपुर में गांव में आयोजित सभा के लिए रवाना हो गए। मदनपुर गांव से पहले ही रोड शॉ शुरू हो गया, जहां राकेश टिकैत ने सभा में आए लोगों को अभिवादन किया। इसके बाद मंच पर पहुंचे। सभा में करीब डेढ़ हजार से ज्यादा किसान मौजूद रहे। सभी जगह किसान एकता और राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। प्रेसवार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद पर धर्म के नाम पर राजनैतिक मुद्दा बना दिया गया है। मस्जिद जिसकी है उनको सौंप देनी चाहिए। इसमें लंबी खींचतान से आपसी भेदभाव बढ़ता है। वहीं एक दिन पहले बेंगलुरु में हुए हमले को लेकर उन्होंने विरोधियों पर साजिश करने करने का आरोप लगाया। जनसभा में इस तरह के व्यवहार और विद्रोह की योजना पहले से तैयार कर ली गई थी। इसमें किसानों का बदनाम नहीं करना चाहिए। किसानों के हक की लड़ाई हमेेशा से लड़ी है। उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें