फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए देवरिया के खुर्शीद अहमद चयनित

Thu, 25 Aug 2022 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यह अवार्ड पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। इसके तहत प्रमाण पत्र के अलावा 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन
teacher - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक दिवस पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद का चयन किया गया है। वह देवरिया में कंपोजिट स्कूल सहवा में पढ़ाते हैं। प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों में एक मात्र इनका चयन हुआ है।

विज्ञापन


यह अवार्ड पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। इसके तहत प्रमाण पत्र के अलावा 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयन की ऑन लाइन प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। इस क्रम में उत्तर प्रदेश से छह नाम राज्य समिति ने भेजे थे। इनमें तीन बेसिक व तीन माध्यमिक शिक्षकों के नाम थे। निर्धारित मानकों के अनुसार शिक्षकों का चयन करके नाम अग्रसारित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें