फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News : बकरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, मच गई बकरों की लूट

Sun, 24 May 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बकरों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में बकरे सड़क पर घूमने लगे।
विज्ञापन
ट्रक पलटने के बाद बकरों को लेकर भागते ग्रामीण। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बकरों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में बकरे सड़क पर घूमने लगे। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग बकरों को उठाकर भागने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और बकरों को पास के बगीचे में बंधवाया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातरफी मची रही। बकरीद के चलते बकरों को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। कोखराज में टेढ़ीमोड़ के पास चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें