फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। जमुवाय माता मंदिर के नजदीक 2 अक्तूबर से भव्य भागवत कथा एवं भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर सतनाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सुरेश शास्त्री द्वारा सुनाई जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान 9 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान भगवान की लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 3 अक्तूबर को सुखदेव-राजा परीक्षित जन्म, 4 को वामन अवतार, 5 को राम जन्म एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 6 को गोवर्धन लीला, 7 को रुक्मणी-कृष्ण विवाह, 8 को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा होगी। 9 अक्तूबर को हवन के साथ समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें