फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी

विज्ञापन
27jjrp14- झज्जर। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ अ​भियंता। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन झज्जर जोन के जूनियर इंजीनियर्स की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन गंभीर हो चुके इस मामले को सुलझाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन हाल ही में सिंचाई विभाग झज्जर के मुख्य अधिकारी अधीक्षक अभियंता द्वारा गठित की गई कमेटी में चेयरमैन एक्सईन मैकेनिकल को ही बनाया है, जिनके द्वारा लिए गए अनैतिक व अवैध निर्णय कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन कटौती करने व अवैध चार्जशीट बनाने के कारण ये गंभीर मामला खड़ा हुआ है। ऐसे में गठित की गई कमेटी से न्यायोचित निर्णय लेने व मामले को सुलझाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके फलस्वरूप डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल संदीप गुलिया व झज्जर जिला प्रधान जितेंद्र ने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी अधीक्षक अभियंता से लिखित पत्र के माध्यम से दोबारा से कमेटी गठित करने और एक्सईन मैकेनिकल को कमेटी का चेयरमैन नहीं बनाने की मांग की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें