फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामी परचमों के साथ निकला जुलूस-ए-गौसिया

Sat, 30 Dec 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
11वीं पर बांदा में निकाला गया जुलूसे गौसिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। इस्लामी कैलेंडर के रबी उस्सानी माह की 11वीं तारीख को निकलने वाला जुलूसे गौसिया परंपरागत रस्मों-रिवाज के साथ शुक्रवार को निकाला गया। विभिन्न विशेष पोशाकों में सजे युवक और बच्चे हरे परचम और झंडे और झांकियों के साथ शामिल हुए। दोपहर बाद कोतवाली रोड स्थित दरगाह खानकाह से मरकजी कमेटी पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर जुलूस रवाना किया। छिपटहरी, मर्दन नाका, कुंजरहटी, बारी मोहाल, गोल कोठी, हाथी खाना, ईदगाह चौराहा, गूलरनाका और छावनी आदि मार्गों से होता हुआ देर शाम खानकाह परिसर में समाप्त हुआ। अवस्थी भवन और मर्दन नाका चौकी रोड पर पंडाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया गया। डीजे पर धार्मिक नात के गीत हरे परचम और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई स्थानों पर जुलूस में शामिल आयोजकों को शील्ड इत्यादि देकर सम्मानित भी किया गया। जुलूस में अध्यक्ष मेराजुल हसन, उपाध्यक्ष मौलाना शफीकुद्दीन व हमीद अहमद, सैय्यद अख्तर अली, सचिव मेराज हश्मती, उप सचिव शीबू न्याजी, संरक्षक केबी खां और मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली आदि शामिल रहे। इसी के साथ 11वीं की फातेहा ख्वानी का सिलसिला शुरू हुआ। यह पूरे 20 दिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें