फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन में स्थगित रहा न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन में वीरवार को न्यायिक कार्य स्थगित रहा और अधिवक्ताओं ने अदालतों में कामकाज में हिस्सा नहीं लिया। यह निर्णय नारनौल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मंजीत कुमार और पूर्व सचिव सुमित चौधरी के खिलाफ चल रही अदालत की अवमानना की कार्रवाई के विरोध में लिया गया।नारनौल बार ने पंजाब एवं हरियाणा की सभी जिला और उपमंडल बार एसोसिएशन से 26 नवंबर को न्यायिक कार्य से विरक्त रहने की अपील की थी। इसी पर जींद बार ने भी कामकाज स्थगित रखा। नारनौल बार के प्रस्ताव के अनुसार दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने सामान्य सभा के सामूहिक प्रस्ताव के अनुसार कार्य किया था, इसलिए उन पर व्यक्तिगत अवमानना कार्रवाई उचित नहीं है। बार का तर्क है कि ऐसी कार्रवाई से उसकी स्वायत्तता और स्वतंत्र निर्णय की क्षमता प्रभावित होगी।इस अवसर पर पूर्व प्रधान विकास लोहान, देशराज सरोहा, घनश्याम गोयल और जेपी सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें