सोनीपत। क्राइम यूनिट पश्चिम ने झज्जर जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी सूरज को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हवलदार नवीन ने बताया कि ककरोई चौक पर गश्त के दौरान उन्होंने सूचना के आधार पर बड़वासनी पुल पर खड़े बैयांपुर में रहने वाले रेवाड़ी खेड़ा के सूरज को .315 बोर की देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक परवेश ने उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद