18jjrp17- मुक्केबाज प्रियांशु डबास। स्रोत : कोच
झज्जर। रोमानिया में आयोजित प्रतिष्ठित गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झज्जर स्टेडियम के मुक्केबाज प्रियांशु डबास ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्रियांशु डबास मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। ऐतिहासिक उपलब्धि पर हरियाणा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मेजर सतपाल संधू, महासचिव ओमबीर हुड्डा, झज्जर महासचिव सोमबीर अहलावत, उपाध्यक्ष चुनीलाल सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोमवती जाखड़, संजय कबलाना, कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल, नवीन डबास ने कोच हितेश देशवाल और स्वर्ण पदक विजेता प्रियांशु डबास को बधाई दी।