झज्जर। दिन भर मौसम बदलता रहा। सुबह के समय बादलवाई छाई हुई थी तो दिन में तेज धूप निकली हुई थी। शाम को फिर मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान में वीरवार को भी बादलवाई छाए रहने की संभावना जताई है। संवाद