फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

Fri, 01 May 2026 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा में मोबाइल के माध्यम से संचालित आईपीएल क्रिकेट सट्टा का खुलासा किया हैं,पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा में मोबाइल के माध्यम से संचालित आईपीएल क्रिकेट सट्टा का खुलासा किया हैं,पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया हैं,इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी के मोबाइल के विश्लेषण में लगभग दो करोड रुपए के लेनदेन का खुलासा करते हुए कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।

विज्ञापन


बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही हैं,इसी कड़ी में शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा में पुलिस ने मूखबीर की सूचना के आधार पर मोबाइल के माध्यम से संचालित आईपीएल क्रिकेट सट्टा का खुलासा किया,जिसमें पुलिस ने आरोपी श्याम यादव को गिरफ्तार किया,आरोपी के पास से दो नग मोबाइल और नकदी रकम ₹2500 जप्त किया गया हैं,आरोपी द्वारा हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपए का दाव लगाया जाता था,इसके साथ ही जप्त मोबाइल के विश्लेषण में पुलिस ने लगभग 2 करोड रुपए के लेनदेन का खुलासा किया है और आरोपी के बैंक खाते को बंद कर कर लेनदेन पर रोक लगाई गई है और पूरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही हैं,इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और फरार आरोपी की तलाश भी बसंतपुर थाना पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें