मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए खुली दुकानों की तलाश में घूमते बच्चे।
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शहर में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के ही आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन मोबाइल रिचार्ज की दुकानें खुली ना होने की वजह से बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों अधिकांश शिक्षण संस्थाओं की तरफ से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई है। लेकिन मोबाइलों के इंटरनेट पैक खत्म होने की वजह से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और भी मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए शहर के बाजार में दुकान खुलने के समय इधर से उधर चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों पुराना बस स्टैंड के आसपास कई बच्चे घूमते दिखाइए लाकडाउन के दौरान इन बच्चों से बाहर घूमने की वजह के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल रिचार्ज का पैक खत्म हो गया है और पढ़ाई करने के लिए मोबाइल की दुकान पर रिचार्ज करवाने के लिए आए थे। लेकिन कई स्थानों पर जाने के बावजूद भी इन बच्चों को मोबाइल रिचार्ज की दुकान खुली नहीं मिली। क्योंकि लोक डाउन के दौरान पूरा बाजार बंद पड़ा है और निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक सामग्री की दुकान खुल रही है । लेकिन मोबाइल रिचार्ज की दुकान नहीं खुल पा रही है। बच्चों ने बताया की उनके परिजन मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए पैसे दे देते हैं और वे घूमते रहते हैं। दुकानें खुली ना होने से उनके मोबाइल रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।