देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा की शुक्रवार को एसपी मयंक चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक हुई। इसमें हाल ही में घटित गंभीर अपराधों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध खनन, नशा तस्करी और लंबित मामलों के निपटारे के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए। साथ ही आपराधिक मामलों में जिला पुलिस के साथ महत्वपूर्ण सहयोग के लिए दो नागरिकों को विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए, जिसमें ग्राम पंचायत ढलियारा राधा देवी और वार्ड पंच सुमित शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सफल अन्वेषण एवं उत्कृष्ट पेशेवर कार्य के लिए कई पुलिस अधिकारियों को प्रशंसा पत्र एवं सीसी-3 पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कई मामलों पर चर्चा की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। संवाद