फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन एजुकेशन में सुधार के लिए बने कमेटी जिसमें छात्र शामिल हों

विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके फीडबैक लिए। ऑनलाइन एजुकेशन और नए सत्र के दाखिलों में छात्रों को आ रही दिक्कतों पर चर्चा की है। महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष अभिषेक कुराहवटा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऑनलाइन परीक्षाओं की व्यवस्था को दुरुस्त और स्पष्ट करने, छात्राओं की फीस माफ करने की मांग रखी।    इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जिनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रधान अभिषेक कुराहवटा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन स्टडी को ग्रामीण एरिया में प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा पा रहा। ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट स्पीड, बिजली, नेटवर्क सहित कई समस्याएं रहती हैं। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने सुझाव दिया कि छात्रों को शामिल करके सरकार को राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। जिससे ऑनलाइन स्टडी को मॉनिटर करते हुए उसे और बेहतर किया जा सके। वहीं छात्रों की परीक्षाओं का भी सरकार कोई हल निकाले। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इन सभी विषयों के बारे में वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बातचीत करके प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।इनसो के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर लगाने का भी प्रस्ताव रखा।इनसो जिला अध्यक्ष ने  एजुकेशन लोन की किस्तों और ब्याज को स्थगित करने की मांग रखी। अभिषेक ने बताया कि कुछ निजी संस्थान नए सत्र की पूरी फीस शुरू में ही लेना चाहते हैं जिस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि एडवांस फीस का बोझ इस साल युवाओं पर बिल्कुल ना डाला जाए। उन्होंने बताया कि इनसो की ओर से हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोगों की मदद की जा रही है। जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें