05jjrp04- जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिला एवं सत्र न्याया
- फोटो : नगर निगम
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अध्यक्षता में जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सभी न्यायाधीशों की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित न्यायाधीशों को 13 दिसंबर को जिला न्यायालय झज्जर व सब डिवीजन बहादुरगढ़ में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत बारे जानकारी दी। और लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकतम मुकदमों का निपटारा इस अदालत के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया।