फोटो : 8श्रम विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। श्रम विभाग की तरफ से लेबर चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग के सहायक निदेशक दिनेश यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा 20 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालयों में सफाई व सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। 21 सितंबर को पौधरोपण, 22 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणाधीन साइट आदि स्थानों पर वर्करों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर व 23 को ईएसआईसी द्वारा जिला मुख्यालय पर मेडिकल कैंप लगेगा। संवाद