फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लौटे भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, 8 मई। कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत ने स्वदेश लाने की शुरुआत कर दी है। वंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर से दिल्ली लॉकडाउन में पहली एयर इंडिया की विमान पहुंचा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस विमान से से 234 यात्री आए।  वंदे भारत मिशन के तहत 1 लाख 90 हजार लोगों को विदेश से स्वदेश लाने की तैयारी है। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा विमान इसी मिशन का हिस्सा है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का बी-787 विमान 234 यात्रियों को लेकर दोपहर करीब 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह विमान सिंगापुर के लिए बृहस्पतिवार देर रात 11:20 बजे उड़ा था। पूरे देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद से सभी निर्धारित व्यावसायिक यात्री विमान सेवाओं की आवाजाही रोक दी गई है।  दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बाहर निकले। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। कई गेट से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सही मायने में एयर इंडिया के क्रू मेंबर इनदिनों विदेश में फंसे भारतीयों के लिए भगवान से कम नहीं है। कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया के अलग-अलग कोनों में जा रहे है और विदेश में रहने वाले भारतीयों की घर वापसी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें