झज्जर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला बैठक यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान नवीन ओल्याण की अध्यक्षता में हुई। सचिव देवेंद्र सहरावत ने संचालन किया। पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मंत्रियों से वार्ता के बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं। निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल को भी पूर्ण समर्थन दिया गया। संवाद