फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : वेदम वर्ल्ड स्कूल का उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Mon, 31 Mar 2025 07:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चैत नवरात्र के पहले दिन एक नई शैक्षिक क्रांति की शुरुआत हुई। मौका था रविवार को लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लांचिंग का।
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत नवरात्र के पहले दिन एक नई शैक्षिक क्रांति की शुरुआत हुई। मौका था रविवार को लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर असेनी के पास स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लांचिंग का। प्रदेश सरकार के दो मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षाविद व अभिभावक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
विज्ञापन




वेदम स्कूल के शुभारंभ को लेकर सुबह से ही उत्सव का माहौल था। स्कूल परिसर जगमगा रहा था। कार्यक्रम शुरुआत प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप व भाजपा की प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत द्वारा की गई। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने इस स्कूल का भ्रमण किया और मॉडल का लोकार्पण कर विधिवत लांचिंग की। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और नृत्य गणेशा के साथ हुई। कलाकारों ने कथक और भारतीय पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शाम को बच्चों ने सात्विक और वैदिक पारंपरिक परिधान पहनकर मां भगवती की स्तुति वंदना की। कार्यक्रम में स्कूल के सह-संस्थापक आईआईटीयन निखिल जैन और आदित्य गोयल ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


साथ ही अमर उजाला अकादमिक उत्कृष्ट विभाग की ऋषिका शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा जोशी ने विद्यालय के उद्देश्यों और दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन के मौके पर एक विशेष वीडियो भी लॉन्च किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें