फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बांटने वाले कांग्रेसी कर रहे सेना का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की रिहाई के नाम पर कांग्रेसियो के मंगलवार को मिठाई बांटे जाने पर भाजपा ने सवाल खड़े किए है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे,जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने कहा है कि चीन की सीमा पर तनाव है ।मंगलवार को हमारे सैनिक शहीद हुए ।पूरा देश इन सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा था और उसी दिन कांग्रेसी मिठाई बांटकर जश्न मना कर आखिर क्या साबित करना चाह रहे थे। कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जमानत मंजूर हुई है। इसे लेकर प्रदेश के किसी भी जिले में कांग्रेस ने मिठाई नहीं बाटी और जश्न नहीं मनाया लेकिन इटावा के कांग्रेसी ने मिठाई बांटी जश्न मनाया और हमारे सैनिकों की शहादत को भुला दिया । जिस दिन सैनिक शहीद हुए उसी दिन कांग्रेस मिठाई बांट रही है।।उन्होंने कहा कि जब देश का सवाल है और सेना का सवाल है तो पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। और हम सभी मिलजुल कर चीन को यह संदेश दें कि हम एकजुट है और अपनी सेना के साथ हैं लेकिन जिस दिन सैनिक शहीद हुए उसी दिन मिठाई बांटना सरासर गलत है पता नहीं कांग्रेसियों की सोच को क्या हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें