फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जगदलपुर में हादसा; तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, पति-पत्नी की मौत, 3 घायल

Sun, 12 Apr 2026 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक, व कार
विज्ञापन
जगदलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार कारऔर बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही घटना के बाद जाम ना लगे, इसलिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी, शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आसना जामगुड़ा निवासी सुखनाथ कश्यप अपनी पत्नी फुलमनी को लेकर घरेलू काम से भानपुरी मोटरसाइकिल में गया हुआ था।  जहाँ से दोपहर को वापस आ रहा था कि अचानक आसना के पास जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि पति पत्नी दोनों की मौत हो गई जबकि कार सड़क किनारे पटलते हुए चारों चक्के ऊपर हो गए। आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने पहले शवों को पीएम घर पहुँचाया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल आ पहुँचे। जबकि घायलों का बेहतर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन


घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व कार

 



घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और कार

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें