महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के एस. रामानुजन पुरुष छात्रावास में दो दिवसीय बॉयज हॉस्टल डे का आयोजन किया गया इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता किया। कुलपति प्रो. टंकेश्ववर कुमार ने कहा कि हॉस्टल डे विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और सामूहिक भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। दो दिवसीय आयोजन में टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, क्विज, डिबेट, ट्रेजर हंट, रैंप वॉक, नृत्य, गायन एवं काव्य प्रस्तुति सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वार्डन डॉ. कैलाश गुर्जर, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, बॉयज़ प्रोवोस्ट राजेंद्र मीणा, गर्ल्स प्रोवोस्ट मोना शर्मा, डॉ. कैलाश गुर्जर, प्रीतम पाठक, अमित पूनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद