फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मैनपुरी में हिस्ट्रीशीटर ने किसान को मारी गोली, फायरिंग का लाइव Video हुआ वायरल

Fri, 09 Sep 2022 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी में फायरिंग का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र का गांव चितायन शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। गांव में एक किसान ने हिस्ट्रीशीटर को खेत ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने किसान को गोली मार दी। घटना के बाद एकजुट हुए ग्रामीणों ने आरोपी व उसके एक साथी को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल किसान को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



 

ये है पूरा मामला 

थाना क्षेत्र के चितायन निवासी अनूप दुबे शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर धान निकलवा रहे थे, तभी नगला वनखंडी निवासी सुशील उर्फ रामू ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर आ गया। अनूप ने खेत से ट्रैक्टर न निकालने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद रामू का साढू हिस्ट्रीशीटर विपिन पांडेय, धर्मेंद्र बाथम निवासी कमलपुर व अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचा। वह अनूप से गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। उसने तमंचा से कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें