सीडीएलयू में इस समय करीब 26 से ज्यादा विभाग संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, इतिहास, गणित, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, केमिस्ट्री, फिजिक्स, भूगोल सहित अन्य विभाग शामिल हैं। हालांकि कई विभागों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चल रही प्राध्यापकों की भर्ती पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। सीडीएलयू प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया के तहत चल रहे इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है। विभिन्न विभागों में 53 प्राध्यापकों की भर्ती को लेकर प्रक्रिया चल रही थी। वित्त विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग की रोक के बावजूद सीडीएलयू भर्ती प्रक्रिया चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार को हो चुके एजुकेशन विभाग के इंटरव्यू
सीडीएलयू की ओर से भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन फार्म सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब साक्षात्कार शुरू किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को शिक्षा विभाग यानी एजुकेशन डिपार्टमेंट में भर्ती के लिए साक्षात्कार हो चुके थे। सोमवार को फूड साइंस विभाग के लिए इंटरव्यू होने थे। हालांकि सोमवार सुबह उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र आ गया। सीडीएलयू को आए पत्र में आदेश दिए गए हैं कि इस संबंध में मामला संज्ञान में आया है और इसकी समीक्षा की जा रही है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया जाए। इस आदेश को मानते हुए सीडीएलयू ने भर्ती प्रक्रिया रोक दी।
ये है पूरा मामला
सीडीएलयू में इस समय करीब 26 से ज्यादा विभाग संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, इतिहास, गणित, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, केमिस्ट्री, फिजिक्स, भूगोल सहित अन्य विभाग शामिल हैं। हालांकि कई विभागों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। कई विभागों में तो एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। ऐसे में दूसरे विभागों के प्राध्यापकों को अतिरिक्त कार्यभार देखकर काम चलाया जा रहा है। इसलिए सीडीएलयू की ओर से जनवरी माह में विज्ञापन जारी करके विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकालीं। इनका आवेदन फार्म और अन्य प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी किया गया।