फोटो नंबर-21वरिष्ठ नागरिकों को परामर्श देते चिकित्सक। स्रोत: संगठन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में वीरवार को निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया।
किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में आयोजित शिविर में नागरिक अस्पताल नारनौल की टीम ने 24 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का समन्वय एडवोकेट अमित कुमार पांडेय ने किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद रहे। संवाद