बहादुरगढ़। गांव छारा स्थित खानयान ई-लाइब्रेरी में 29 मार्च को निशुल्क नेत्र, स्वास्थ्य जांच व मोटापा नियंत्रण को लेकर शिविर आयोजित होगा। इस दौरान मैमोग्राफी शिविर भी लगेगा। उद्घाटन समाजसेवी राजेश जैन एमडी एलपीएस बोसार्ड की ओर से किया जाएगा। इसमें झज्जर सीएमओ डॉ. मंजू कादयान को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें दवाइयां, चश्मे, बीपी शुगर चैकअप, डेंटल एक्सरे जांच सुविधा भी प्रदान की जाएगी। संवाद