बहादुरगढ़। गांव खेड़ी जसोर में 40 वर्षीय संदीप का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक उसने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है। मंगलवार देर रात परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार को परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया है कि संदीप एक बच्चे का पिता था। उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो सका।