फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर वन विभाग की कार्रवाई: चिरान बेचने की फिराक में थे आरोपी, दो गिरफ्तार; 24 नग लकड़ी जब्त

Mon, 08 Jun 2026 03:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर वन विभाग की टीम ने चिरान बेचने के मामले में दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। निहार व्यापारी और मनीष टेकाम के घर से 24 नग चिरान जब्त किया गया। 
 
विज्ञापन
कांकेर वन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के कापसी वन विभाग ने रविवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मोटरसाइकिल से चिरान बेचने की फिराक में थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने आधी रात को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। निहार व्यापारी और मनीष टेकाम के घर से 24 नग चिरान जब्त किया गया। आरोपी इस चिरान को बेचने की तैयारी में थे। मुखबिर ने कापसी वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी। खैरकटा से वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई लकड़ी को जब्त किया गया। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें