फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान संपन्न, 100 पौधे रोपे

विज्ञापन
फोटो 01 शनि मंदिर में पौधारोपण की शुरूआत करते समिति सदस्य। स्रोत: समिति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हरित वसुंधरा आधार समिति ने शनिवार को गांव खासपुर स्थित शनि मंदिर परिसर में मानसून सीजन का पहला वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने किया। अभियान के तहत फलदार और छायादार प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। भारती सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। समिति ने मानसून में जिलेभर में हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें