फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दरिंदगी: बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले गया युवक, बनाए शारीरिक संबंध, कर्नाटक से पकड़ा गया

Mon, 23 Mar 2026 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, आरोप है कि उसने दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी मनसाय पुड़ो उर्फ समीर को कर्नाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अंतागढ़ में एक युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ भगाकर ले गया, आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर अपने साथ ले लाई, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जनवरी को थाना अंतागढ़ में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। जहां नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई गई। जहां नाबालिग को खोजने के लिए भेजा गया, पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कर्नाटक में है। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने नाबालिग को भगाने के साथ ही दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। 

आरोपी मनसाय पुड़ो उर्फ समीर 23 वर्ष निवासी मंगहुर थाना बड़गांव जिला कांकेर ने यह भी बताया कि उसने नाबालिग को धमकी देकर अपने नाम की जगह दूसरे युवक का नाम लेकर फंसा देने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग ने ऐसा करने से मना कर दिया। 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भानुप्रतापपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें