झज्जर। सिलानी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को शनि महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भक्त संदीप प्रजापत ने बताया कि 16 मई को सुबह 10 बजे हवन और 11 बजे भंडारा होगा। पंडित वरुण हंस के मार्गदर्शन में शनि जयंती श्रद्धा से मनाई जाएगी।