फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 पात्रों को एलओआई पत्र बांटेसेवा समिति ने भेंट किया वाटर कूलर

विज्ञापन
फोटो-66: अस्पताल में वाटर कूलर का लोकार्पण करते समिति के पदाधिकारी व अस्पताल स्टॉफ। स्रोत समिति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्वकल्याण सेवा समिति बहादुरगढ़ ने सोमवार को नागरिक अस्पताल झज्जर के गायनी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों के लिए एक वाटर कूलर दान किया, जिसका विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनय गोयल, महासचिव महावीर जांगड़ा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र जून, सत्यपाल सिंह और राजकुमार अरोड़ा मौजूद रहे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक गुरजीत सिद्धू, उप चिकित्सा अधीक्षक सुरेंद्र कुमार और यशपाल भी उपस्थित थे। यह वाटर कूलर मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। समिति ने इससे पूर्व भी झज्जर और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पतालों में कूलर, पंखे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। महासचिव महावीर जांगड़ा ने बताया कि जल्द ही आयुर्वेदिक मेडिकल और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें