बहादुरगढ़। संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास सभा की ओर से गुरु रविदास जयंती 11 फरवरी मंगलवार को लाइनपार के शंकर गार्डन में धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह 10:15 बजे से सांय 4:15 बजे तक गुरु रविदास की वाणी का गुणगान होगा। 12 फरवरी को भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक राजेश जून व पूर्व जिलाधिकारी व समाज कल्याण विभाग दिल्ली स्कॉलर लाइब्रेरी संचालक सौरन सिंह सहरावत मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, दिल्ली परिवहन विभाग के डिप्टी कमिश्नर कुलभूषण बब्बर, दिल्ली शिक्षा विभाग के पूर्व सुपरिटेंडेंट धर्मबीर सिंह, अशोक गहलोत होंगे। यह जानकारी सभा के प्रवक्ता ने दी।