फोटो नंबर 71: गुरु नानक देव को नमन करते समिति सदस्य।(संवाद)
बादली। गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सेवा, सच्चाई, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लंगर सेवा की प्रथा शुरू की, जो आज भी जारी है। उन्होंने लोगों को गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए समाजहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, रामकुमार, सतबीर सिंह, सुदेश कौशिक, दीपक कौशिक और साहिल मौजूद रहे।