फोटो 22अटेली मंडी में बाजरे की लगी ढेरी।संवाद
मंडी अटेली। अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाजरे की सरकारी खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई। हालांकि, पहले दिन प्रशासनिक असमंजस और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में आवक सीमित रही। मंडी में कुल 80 टोकन कटे, जिसके चलते करीब 2,800 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज हुई। सुबह 8:30 बजे से टोकन काटने शुरू किए गए। सत्यापित किसानों को ही टोकन जारी किए गए। किसानों ने आधार कार्ड के साथ ई-गेट पास कटवाए। हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि गुणवत्ता और नमी जांच के लिए फसल के सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।