फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, गर्मी की छुट्टियों में साइकिल से करें छतबीड़ जू की सैर

Fri, 15 Apr 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
छतबीड़ जू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुड न्यूज, जीरकपुर में अबकी बार गर्मियों में छतबीड़ जू की सैर सैलानी साइकिल से कर सकेंगे। छतबीड़ जू ने टूरिस्टों की रुचि को देखते हुए साइकिल की खरीदारी करने की योजना बनाई है। इसका लाभ यह होगा कि सैलानियों को छतबीड़ जू में सैर करने के लिए अपनी साइकिल को लादकर नहीं लाना होगा।
विज्ञापन


छतबीड़ जू प्रबंधन ने अभी 12 साइकिल खरीदी हैं। यह साइकिल स्टाफ के लिए हैं। जिससे स्टाफ आसानी से छतबीड़ जू की देखभाल कर सकेगा। छतबीड़ जू प्रबंधन के अनुसार, जून में आने वाले सैलानी साइकिल की मांग करते हैं। ग्रुप साइकिल पर सैर करना चाहते हैं। जू प्रबंधन भी इस लिए 50 साइकिल की खरीदने की योजना बनाई है। जू प्रबंधन के अनुसार एक साइकिल करीब 4750 रुपये की है।

तबीड़ जू के फील्ड डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान जून में छतबीड़ जू को रिकार्ड 36 लाख रुपये आय हुई थी। इस बार भी गर्मियों में ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइकिल की खरीदारी की योजना भी पर्यटकों की मांग को देखते हुए तैयार की गई है। साइकिल के लिए किराया काफी किफायती रखा जाएगा। जानकारी हासिल करने के लिए जू की हेल्पलाइन-9463909997 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


छतबीड़ जू-एक नजर
 कुल व्हीकल-16 बैटरी

टिकट के रेट: एडल्ट के लिए-50, बच्चों के लिए-20

बैटरी कार के चार्ज: एडल्ट के लिए-50, बच्चों के लिए-25

लायन सफारी के बस के चार्ज: एडल्ट के लिए-50, बच्चों के लिए-50

आराम की व्यवस्था: कुल शेल्टर-15, नए शेल्टर-08, पानी के नल-पांच

स्कूल ट्रिप के लिए चार्ज: प्राइमरी के बच्चे-20, हाईस्कूल के बच्चे-30
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें