फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं : अतुल

विज्ञापन
23jjrp24- पंजाबी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
झजजर। पंजाबी धर्मशाला में सत जिंदा कल्याणा सेवा समिति ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया। अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अधर्म बढ़ने पर भगवान अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण का अवतार अत्याचार और अन्याय के अंत के लिए हुआ। उन्होंने श्रीमद्भागवत को जीवन जीने की कला सिखाने वाला ग्रंथ बताया। मनुष्य को सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा अपनानी चाहिए। समिति ने कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर सुनील निमाना, यशपाल गांधी और हरीश पाहवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें