24jjrp09- झज्जर। दमदमा झील गुरुग्राम के भ्रमण के भ्रमण के दौरान अग्रसेन काॅलेज की छात्राएं। स्र
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दमदमा झील गुरुग्राम का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों, जैव विविधता और अरावली पर्वत की शृंखला के बारे में अवगत कराना रहा। भ्रमण में 47 छात्राओं ने भाग लिया। यह शैक्षिक भ्रमण भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम गर्ग की देखरेख में कराया गया। भूगोल विभाग से ममता, प्रीति, राजनीतिक विभाग से नीतू, अंग्रेजी विभाग से जिमी ने सहयोग दिया। प्रधानाचार्या डॉ. चित्रलेखा बंसल ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। संवाद