फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब स्वाद के गाजर के लड्डू

Wed, 18 Dec 2013 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निकिता वाजपेयी, भूतनाथ
विज्ञापन


सामग्री- कद्दूकस किए हुए गाजर दो कप, चीनी एक कप, बटर/घी 100 ग्राम, दूध एक ग्लास, इलायची पाउडर आधा चम्मच, काजू पाउडर, आटा 60-70 ग्राम, बबूल गोद 20 ग्राम।

विधि- सबसे पहले कड़ाही में बटर या घी को डालें और पिघलने दें।

जब वह अच्छी तरह पिघल जाए, उसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें और भूनें। अब इसमें आटा डालें और फ्राई करें।

कुछ मिनट बाद गोद भी मिला दें और इन सबको अच्छी तरह भून लें।

इसमें चीनी और दूध्ा डालें और हल्की आंच तब तक पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।

अब गैस बंद कर दें और इलायची व काजू पाउडर अच्छी तरह मिला दें। इसे ठंडा होने दें और बाद में लड्डू का शेप दे दें।

आप भी हमें अपनी रेसिपी भेज सकती हैं- हमारा पता है- amarujalalkolive@gmail.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें