30jjrp23- पलड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते परिवार के सदस्य। स्रोत : आयोजक
बेरी। आदर्श गांव पलड़ा में बेटी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। रिश्तेदारों और अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किए गए। नवजात वैदिका के नाना राजबीर सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार मांगलिक आयोजनों में पौधरोपण और पौध वितरण की परंपरा अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है। संवाद