फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री नेत्र जांच कर चश्मे प्रदान किए

विज्ञापन
01jjrp04- राजकीय स्कूल भुरावास में बच्चों को चश्में वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत-स
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव भूरावास स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अधिवास दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर लगाया गया। यहां विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई और जिन्हें दृष्टि संबंधित समस्याएं पाई गईं और उन्हें मौके पर ही निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। यह शिविर सीएचसी जमालपुर से आए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ. राजेश सिंगला व डॉ. यशु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्षद संजय मुंडाहेड़ा, सरपंच सुनील देवी, प्रधानाचार्य डॉ. सम्मत सिंह, उर्मिला, प्रवीण, अजीत सिंह, शर्मिला एएनएम व कविता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें