फोटो-59: बहादुरगढ़ के बागवाला मोहल्ला में ओमप्रकाश की मौत पर उनके घर ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व व
बहादुरगढ़। बागवाला मोहल्ला में जलभराव के दौरान करंट लगने से 38 वर्षीय ओमप्रकाश की हुई मौत के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। जून ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन की नाकामी और लचर व्यवस्था के कारण एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ सीटू बराही, वेद प्रधान, आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।