बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली के गांव बिरौली में बुधवार दोपहर सगे छोटे भाई मोहन फौजी ने बड़े भाई जितेंद्र फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बिरौली निवासी राजवीर सिंह का बड़ा बेटा जितेंद्र (32)जम्मू डिवीजन में हवलदार पद पर तैनात है। वह गत 5 जून को अपने गांव बिरौली छुट्टी लेकर पहुंचा था। बुधवार दोपहर को फौज से बर्खास्त उसका पूर्व फौजी ने अपने फौजी भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाटभाई मोहन अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसका जितेंद्र ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मोहन घर से चला गया। दोपहर करीब दो बजे मोहन वापस आया और उसने घर के पास सड़क पर ही अपने बड़े भाई जितेंद्र की जांघ में गोली मार दी और गोली मारकर मौके से भाग गया। गोली लगने के बाद मौके पर जितेंद्र तड़पता रहा। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए। लेकिन, अधिक रक्तस्राव के चलते जितेंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई। सीएचसी अनूपशहर पर चिकित्सकों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। बिरौली गांव में गोली चलने की जानकारी मिलने पर सीओ अतुल चौबे व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ अतुल चौबे ने बताया की दोनों भाइयों के बीच मामूली विवाद होने के बाद छोटा भाई मोहन वारदात को अंजाम देकर भाग गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जितेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।