फोटो नंबर-17गोशाला में पूर्व सिंचाई मंत्री को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री नंद ब्रह्मचारी गोशाला कुलताजपुर की ओर से पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव को गोवंश संरक्षण एवं गोसेवा में योगदान के लिए गो सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की गोशालाओं की समस्याओं, संचालन और विकास पर चर्चा हुई। गोशाला प्रबंधन ने कुलताजपुर गोशाला की समस्याएं रखीं, जिन पर डॉ. यादव ने तत्काल संज्ञान लेकर समाधान करवाया। इस अवसर पर मोहनलाल नंबरदार, अरुण कौशिक, मुकेश वालिया, रमेश यादव, राजेश यादव, सुरेश यादव, गजेंद्र नंबरदार और बाबूलाल मेहता मौजूद रहे।