चंडीगढ़ के फुटबाल खिलाड़ियों के पास अंडर 15 और अंडर 19 टीम में शामिल होने का सुनहरा मौका है। बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल्स की ओर से फुटबाल लीग 2016 शुरू होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के वाली विभिन्न वर्गों के टीमों के चयन के लिए ट्रायल लिए जाएंगे।
चंडीगढ़ फुटबाल लीग सीजन पांच की शुरुआत 1 जून से होगी। इसका आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 46 के ग्राउंड में किया जाएगा। अभी तक 450 युवा फुटबालर अपनी एंट्री करवा चुके हैं। चंडीगढ़ फुटबाल लीग समर वैकेशन के दौरान पांच हफ्ते केलिए आयोजित किया जा रहा हैं। इसमें पांच आयु वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इनमें अंडर 8, अंडर 10, अंडर 12, अंडर 14, अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस लीग केदौरान बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल्स के कोच शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। चुने गए खिलाड़ी ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से अंडर 15 और अंडर 18 टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा भी होंगे।