बादली। गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में 23 से 27 नवंबर तक किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें किसानों को उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी केन्द्र प्रभारी डॉ. सुरेश रावत ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 10 किसानों को शामिल किया जाएगा। इच्छुक किसान को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है।