पटेलनगर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में नौशाद की परचून की दुकान है। शनिवार रात करीब दस बजे शार्ट सर्किट के कारण उसकी दुकान में आग लग गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। हालांकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी और बालू से आग पर काबू पा लिया। आग से दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।